बाड़मेर | स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़वा, लुणु खुर्द में युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण की विभिन्न संभावनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं व्याख्याता दिलीप सिंह भादरेश ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, इसके पश्चात भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में व्याख्याता दिलीप सिंह भादरेश, राणा राम आचार्य, अनूप सिंह सोढा, राकेश यादव, वर्षा शर्मा, रुकेया बानू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


