मशाल के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ:थीम सॉन्ग लॉन्च, ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए का चेक दिया

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े खेल आयोजन खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत हो गई है। भोपाल के बोट क्लब पर रंगबिरंगी रोशनी के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। इस मौके पर गेम्स की मशाल सीएम को सौंपी गई जिसके बाद आयोजन की शुरुआत हो गई। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपए का चेक भी दिया।
इस मौके पर वाटर प्रोजेक्शन के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें भी बनाई गईं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वाटर प्रोजेक्शन, लेजर शो, भव्य आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच यूथ गेम्स का शुभारंभ करने वाले हैं। उद्घाटन समारोह में गायिका शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार अपनी प्रस्तुति दे रही हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बड़े तालाब पर आयोजित यह कार्यक्रम देश में हो रहा है या मध्यप्रदेश में, यह फर्क कर पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन की भव्यता ने यह बदलते दौर की तस्वीर पेश करती है। गांवों और छोटे स्थानों तक खेलों को जोड़ने की यह परिकल्पना अभिनंदन योग्य है। खेलों में मध्यप्रदेश बना हब
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 11 खेल अकादमियां संचालित हैं और मध्यप्रदेश खेलों का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। भोपाल जैसे ऐतिहासिक शहर में तालाब के किनारे इस स्तर का आयोजन यह साबित करता है कि राज्य खेल और संस्कृति दोनों में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के स्लोगन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल नारा नहीं बल्कि प्रदेश के लिए दिशा तय करने वाला संदेश है। राज्य के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने से हर क्षेत्र में विजय संभव होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश में खेलों को लेकर सोच बदली है। ओलंपिक, एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी इसका प्रमाण है। मध्यप्रदेश भी उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए खेल संस्कृति को गांव-गांव तक पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स के माध्यम से प्रदेश के 10 संभागों के करीब डेढ़ लाख खिलाड़ी विभिन्न चरणों में हिस्सा ले रहे हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, रीवा और सागर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित कर पूरे प्रदेश को खेल उत्सव से जोड़ा गया है। पुरस्कार राशि नहीं, खिलाड़ियों के लिए अवसर सबसे बड़ा मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो एमपी यूथ गेम्स में विजेताओं को लगभग 4 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपए तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों के लिए अवसर लाखों में नहीं, करोड़ों में हैं। खेल संघों के साथ मिलकर पहली बारइतना बड़ा आयोजन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं खेल प्रेमी हैं और खिलाड़ियों तथा खेल मैदानों के उन्नयन के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में खेलों को नई दिशा मिल रही है। मंत्री सारंग ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार खेल विभाग द्वारा सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के साथ मिलकर इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है। आगे चलकर मध्यप्रदेश की खेल टीम का चयन भी खेलो एमपी यूथ गेम्स के माध्यम से किया जाएगा। युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के अनुरूप युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम खेल हैं। खेलो एमपी यूथ गेम्स इसी मंतव्य के साथ आयोजित किए गए हैं और यह आयोजन प्रदेश के खेल भविष्य की नींव रखेगा। देश में पहली बार संयुक्त समन्वय से आयोजन
खेलो एमपी यूथ गेम्स देश में पहली बार खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संयुक्त समन्वय से आयोजित किए जा रहे हैं। झीलों की नगरी भोपाल से एमपी के इस खेल महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। उद्घाटन समारोह में भोपाल के तालाबों की भव्यता को सजीव रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। चार चरणों में प्रतियोगिता, 1.50 लाख खिलाड़ी होंगे शामिल
खेलो एमपी यूथ गेम्स की प्रतियोगिताएं 31 जनवरी तक चलेंगी। आयोजन चार चरणों विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तर पर किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर से करीब डेढ़ लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य टीम चयन में प्राथमिकता मिलेगी। 28 से 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय मुकाबले राज्य स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को करीब 4 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपए का होगा। चयन प्रक्रिया ब्लॉक स्तर से शुरू होगी। 28 खेलों में होंगे मुकाबले
खेलो एमपी यूथ गेम्स-2025 में कुल 28 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। बेहतर समन्वय के लिए विभाग ने खेल संघों के साथ समन्वय अधिकारियों की नियुक्ति की है। उद्घाटन और समापन समारोह में खेल प्रेमियों के साथ राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जिन क्षेत्रों में जिस खेल की परंपरा और लोकप्रियता है, वहीं उन खेलों का आयोजन किया जाएगा। 313 विकासखंडों की सहभागिता
ब्लॉक स्तर से शुरू होने वाली चयन प्रक्रिया में प्रदेश के 313 विकासखंड शामिल हो रहे हैं। राज्य स्तर पर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, चंबल, नर्मदापुरम और शहडोल संभागों की टीमें भाग लेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, सागर और नर्मदापुरम में प्रस्तावित है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और आयोजन प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए थे। अलग-अलग चरणों में खेलों का आयोजन तीन चरणों में 11 खेल- हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेबल टेनिस, मलखंब, कुश्ती, जूडो, शतरंज और वेटलिफ्टिंग—आयोजित होंगे।चार चरणों में 10 खेल—फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिट्टू, बास्केटबॉल, टेनिस, योगासन, रस्साकशी और कबड्डी—खेले जाएंगे।आर्चरी, ताइक्वांडो, कयाकिंग-कैनोइंग, रोइंग, फेंसिंग, शूटिंग और थ्रो-बॉल की प्रतियोगिताएं सीधे राज्य स्तर पर होंगी। प्रदेश भर में अलग-अलग खेल स्थल भोपाल में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, क्रिकेट (पुरुष), रोइंग, कयाकिंग-कैनोइंग, स्विमिंग, शूटिंग और हॉकी (पुरुष) होंगे। इंदौर में बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और टेनिस, शिवपुरी में महिला क्रिकेट, ग्वालियर में हॉकी (महिला) और बैडमिंटन, उज्जैन में मलखंब और योगासन, जबलपुर में खो-खो और आर्चरी, रीवा में फुटबॉल, नर्मदापुरम में शतरंज और सागर में जूडो प्रतियोगिताएं होंगी। अन्य जिलों में होने वाले खेल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *