डीएसपीएमयू : बीएड की फोर्थ लिस्ट में 8 का चयन, 16–17 को नामांकन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के शिक्षा विभाग ने बीएड सत्र 2025–27 के रिक्त सिटों के विरुद्ध प्रोविजनल एडमिशन लिस्ट तैयार कर ली गई है। कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने बताया कि जिन 8 अभ्यर्थियों के नाम लिस्ट में शामिल हैं, उनका नामांकन 16 और 17 जनवरी को लिया जाएगा। चयनितों में सामान्य श्रेणी में चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें निक्की कुमारी (रैंक 946), अनु कुमारी (1136), प्रिया नंदिनी (1205) और श्रवणी मांझी (1468) शामिल हैं। बीसी-2 श्रेणी में अंकित कुमार (4013), ईडब्ल्यूएस श्रेणी में स्मृति कुमारी (5815) और नेहा मिश्रा (21759) का चयन किया गया है। एससी श्रेणी में विवेक कुमार (16393) का नाम नाम शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *