उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मुलाकात कर जुटान प्रतिनिधिमंडल 2008 बैच के शिक्षकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में प्रोन्नति सहित लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने पर आभार जताया। जुटान ने कहा कि सरकार और जेपीएससी की संवेदनशीलता से 17 वर्षों से लंबित प्रोन्नति संभव हो पाई है। कोल्हान सहित अन्य विश्वविद्यालयों में शेष प्रक्रिया इसी माह पूरी हो जाएगी। अध्यक्ष डॉ जगदीश लोहरा ने मंत्री से शिक्षकों की स्टेज-2 से स्टेज-3 प्रोन्नति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। जुटान ने रांची में राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिसमें मुख्यमंत्री को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने तथा प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी कराने पर आभार जताने की इच्छा जताई। मंत्री ने सभी मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराने आश्वासन दिया।


