फर्जी सीआईए बन लूटे थे 30 हजार डॉलर, 4 लुटेरे हथियारों समेत काबू

लुधियाना| वेरका मिल्क प्लांट के पास हुई 30 हजार कनाडाई डॉलर (करीब 20 लाख रुपये) की बड़ी लूट का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस मामले में गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। आरोपियों ने पूछताछ में माना है कि जगराओं की चीना वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी रवि कुमार को निशाना बनाया। 5 जनवरी को जैसे ही रवि वेरका मिल्क प्लांट के बाहर बस से उतरा, आरोपियों ने खुद को सीआईए स्टाफ बताते हुए उसे रोका और बैग टटोला। कनाडाई डॉलर होने पर बदमाशों ने रवि से बैग छीन लिया और सफेद इनोवा कार में फरार हो गए। शिकायतकर्ता नितिन गोयल निवासी जगराओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों सरबजीत सिंह उर्फ गोसा निवासी तलवंडी राय, लुधियाना (मुख्य साजिशकर्ता), हरजीत सिंह, सकत्तर सिंह निवासी अमृतसर, स्टीफन मसीह निवासी गुरदासपुर को पकड़ लिया। गैंग का एक सदस्य जसपाल सिंह निवासी अमृतसर अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी रकम 30 हजार कनाडाई डॉलर (करीब 20 लाख रुपये), दो लाइसेंसी 32 बोर पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल सफेद इनोवा कार (PB02BN-7718) भी बरामद कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *