लुधियाना | पंजाबी संस्कृति व भाईचारे के प्रतीक लोहड़ी त्योहार को लुधियाना शहर के बाशिंदों ने अपनी पहचान के अनुरूप पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ मनाया। कड़ाके की ठंड को जूतों की नोंक पर रखते हुए सुबह से ही ढोल थापों और डीजे की आवाज के साथ बच्चे और युवा घरों की छतों पर चढ़ चुके थे। ज्यों-ज्यों दोपहर बाद धुंध छटी, युवाओं का जोश आसमान चढ़ गया। बाजार बंद हो गए।


