भास्कर न्यूज| अमृतसर शहर के विभिन्न सामाजिक, शिक्षण संस्थाओं और घरों में लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जहां लोगों ने भुग्गा जलाकर रेवड़ी-मूंगफली डालकर, ढोल की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया। वहीं बेटी बचाओ के संकल्प और ब्रह्मज्ञान के संदेश के साथ लोहड़ी का पर्व मनाया। इस मौके कहीं बेटियों के सम्मान में किलकारियां गूंजी, कहीं मंच पर विरासत की जीवंता देखने को मिली । बता दें कि लोहड़ी का सांस्कृतिक महत्व है क्योंकि यह एक एकजुटता की शक्ति के रूप में कार्य करता है, लोगों को एक साथ लाता है। लोहड़ी भारत में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है।


