तीन गोल्ड समेत 7 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी

जेटेकन शितोरियू कराटे डू एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में कोलकाता में संपन्न बोंगो भूमि कप अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक सहित सात पदक जीतकर रांची लौटे कराटे खिलाड़ियों का रांची रेलवे स्टेशन में फूल और मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, उमाशंकर महतो अभिभावक गण एवं खेल प्रेमियों के द्वारा स्वागत किया गया। कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेयरमैन सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से राज्य के साथ देश का भी मान बढ़ाया है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में आदित्य राज (स्वर्ण पदक काता), एरोन शीतल खलखो (स्वर्ण पदक काता), साक्षी ओझा कैडेट (स्वर्ण पदक कुमिते व रजत पदक काता), मिष्टी कुमारी (रजत पदक काता व कांस्य पदक कुमिते) और मोहम्मद हुजयफा अनवर (कांस्य पदक काता) शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *