जांजगीर| अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने दो दिवसीय अभियान चलाया गया। इसके तहत सारागांव नाला किनारे लावारिस पड़ी 120 लीटर महुआ शराब और 1000 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। दूसरी कार्रवाई बनारी सबरियाडेरा में हुई। वहां कंजीनाला किनारे से 95 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में अज्ञात आरोपियों को प्रकरण दर्ज किया गया।


