कटगी स्कूल की खिलाड़ी पलक परवीन ने गतका में जीता रजत

भास्कर न्यूज | कटगी 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता लुधियाना पंजाब में कटगी विद्यालय की खिलाड़ी पलक परवीन पिता आदम खान माता खारुन निशा ने रजत पदक जीतकर अपने विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। पलक परवीन ने गतका सिंगल सोंटी टीम इवेंट में तमिलनाडु, गुजरात, दिल्ली की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची, लेकिन मेजबान पंजाब से हारकर रजत पदक जीता। सिंगल सोंटी इवेंट की टीम में अनम, अमनदीप और दिलेश्वरी थी। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार, जनभागीदारी समिति और ग्राम कटगी के समस्त ग्राम वासियों ने पलक परवीन को बधाई दी है। विद्यालय की ही लक्ष्मीन कुमारी भी अपने खेल प्रतिभा के बदोलत सेमी फ़ाइनल तक पहुंची। शाउमा शाला कटगी के व्यायाम शिक्षक अलोक मिश्रा ने पलक परवीन की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। अविनाश जायसवाल और अन्य ग्राम वासियों ने भी पलक परवीन को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *