दामापुर| ग्राम दामापुर बाजार-कोदवा में बीच शिवगंगा स्थल पर आज बुधवार से मकर सक्रांति मेला शुरू हो जाएगा। ये मेला कल शुक्रवार 15 जनवरी तक होगा। इसे मेला आयोजन को लेकर तैयारी जारी है। मेले में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। पंचायत प्रशासन ने पहले ही दुकानदारों और झूला व्यवसायियों को स्थान आवंटित कर दिया है। यहां पर आयोजन को लेकर मंगलवार देर शाम तक तैयारी जारी रहीं।


