दाढ़ी| ग्राम कठौतिया स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में दौलतराम साहू ने अपने भाई स्व ढालचंद साहू की प्रथम पुण्यतिथि पर न्योता भोज कराया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भोजन में चावल, दाल, अचार, पापड़, खीर एवं पूड़ी परोसी गई। यह आयोजन दौलतराम साहू ने गृह ग्राम कठौतिया में किया, जो वर्तमान में पूर्व माध्यमिक शाला नगपुरा में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। आयोजन के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल कठौतिया के शिक्षक उपस्थित रहे।


