एसआईआर:5.79 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में गलती, 4.43 लाख में पिता के नाम सही नहीं, 75 हजार मामलों में उम्र में गफलत

मतदाता सूची की जांच में बड़े पैमाने पर गलतियां सामने आ रही हैं। एसआईआर में अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या तो 1.33 लाख है, लेकिन 9 विधानसभा क्षेत्रों में 5 लाख 79 हजार 275 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनके रिकॉर्ड में किसी न किसी तरह की विसंगति है। एसआईआर-2026 के तहत जारी मतदाता सूची में जो जानकारी सामने आई है, उसके रिकॉर्ड को सुधारना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। सबसे गंभीर स्थिति पिता के नाम में असमानता की है। इस श्रेणी में 4 लाख 43 हजार 671 मामले सामने आए हैं। यह कुल विसंगति का करीब 76 प्रतिशत है। नाम की वर्तनी, हिंदी-अंग्रेजी ट्रांसलेशन, उपनाम के जोड़-घटाव और पुराने डेटा के बिना सत्यापन माइग्रेशन इसका बड़ा कारण सामने आया है। गलतियों के प्रमुख कारण, फैमिली मैपिंग ही नहीं की किस विधानसभा क्षेत्र में किस कैटेगरी में कितनी गलतियां सामने आईं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *