जयपुर | फरीदाबाद में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैम्पियनशिप में जयपुर की रिया कंवर शेखावत ने 76 किलो वर्ग के सब जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया। रिया ने 85 किलो वजन उठाकर मेडल जीता। रिया इंटरनेशनल मेडलिस्ट सतेन्द्र सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। पिछले वर्ष कर्नाटक में हुई नेशनल प्रतियोगिता में भी रिया ने गोल्ड मेडल जीता था।


