72 साल में पहली बार पदक जीती राजस्थान महिला वॉलीबॉल टीम

राजस्थान की सीनियर महिला वॉलीबॉल टीम ने 72 साल में पहली बार पदक जीत कर इतिहास रच दिया। वाराणसी में हुई सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में राजस्थान की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 72 साल के इतिहास में पहली बार पदक जीतकर टीम जयपुर पहुंची। यहां स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष नीरज के पवन और सचिव नीतू बारूपाल ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान वॉलीबॉल संघ की सचिव अंजू जाखड़ भी उपस्थित थीं। राजस्थान ने रविवार को खेले गए मुकाबले में हरियाणा को हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी। एक घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में राजस्थान की महिला टीम ने यह जीत दर्ज की थी। राजस्थान की रजनी टूर्नामेंट की बेस्ट ब्लॉकर रही थीं। टीम के मुख्य कोच प्रभुलाल जाट थे। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर राजस्थान वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष रामानंद चौधरी, सचिव अंजू जाखड़ और रामावतार सिंह जाखड़ ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *