डीग जिले के खोह थाना इलाके में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव और फायरिंग की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दो पक्षों में हुए झगड़े में करीब 25 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल थाना अधिकारी विशंभर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद हैं। घटना चोर गढ़ी गांव की है। जहां सिरदा और चतरू पक्ष में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर पथराव हुआ। इस झगड़े का वीडियो एक पक्ष के व्यक्ति ने बना लिया। जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है की कुछ लोग छत से खड़े होकर पथराव कर रहे हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोग सड़क पर खड़े होकर छत पर खड़े लोगों के ऊपर फेंक रहे हैं। साथ ही फायरिंग कर रहे हैं। इस झगड़े में दोनों पक्षों की तरफ करीब 25 लोगों के चोटें आई हैं। सभी घायलों को डीग अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खोह थाना अधिकारी विशंभर सिंह मौके पर पहुंचे हुए। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है।


