अब रास्ता नहीं रोकेगी वल्लभ भवन की रोटरी

वल्लभ भवन चौराहे पर लोगों को मंगलवार दोपहर राहत मिल गई है। पीडब्ल्यूडी ने यहां बनाई गई 45 मीटर परिधि वाली अस्थायी बेरिकेडिंग हटा दी है। बिना ट्रैफिक पुलिस से सलाह लिए की गई यह व्यवस्था वाहन चालकों के लिए परेशानी बन रही थी। मंगलवार के अंक में इससे जुड़ा समाचार दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने स्थिति की समीक्षा की और बेरिकेडिंग हटाने का फैसला ले लिया। बेरिकेडिंग से ग्रीन सिग्नल सिंक्रोनाइज न होने के कारण वाहन चालकों को पूरा चक्कर लगाकर निकलना पड़ रहा था। एक तरफ ग्रीन सिग्नल चालू रहता और दूसरी तरफ अचानक ग्रीन सिग्नल मिल जाने से दोनों तरफ के वाहन आमने सामने आ जाते।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *