अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:हाथ-पैर और सिर में आई गंभीर चोट, घर जा रहा था बाइक सवार

बूंदी के लाखेरी क्षेत्र में रविवार शाम चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक सवार लाखेरी से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बाइक सवार के सिर, हाथ और पैर पर गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाखेरी-इंदरगढ़ मेगा हाईवे के बीच लोनाबा धाम के सामने भारी वाहन की टक्कर से सुमेरगंजमंडी निवासी शिव कुमार मीणा (65) पुत्र बजरंग लाल की मौत हो गई। शिव कुमार मीणा लाखेरी से अपने घर सुमेरगंजमंडी जा रहे थे। इसी बीच इंदरगढ़ की ओर से आ रहे भारी वाहन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार का एक पैर और हाथ बुरी तरह से डैमेज हो गया और सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे की सूचना पर लाखेरी से 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक फोरेस्टर के पद से रिटायर हुए थे। कंटेंट- ओमपाल सिंह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *