कोटपूतली में दो दिन बाद घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी:नेशनल हाईवे पर वाहन धीमी गति से चले, किसानों को फायदा

कोटपूतली क्षेत्र में दो दिन के अंतराल के बाद एक बार फिर घना कोहरा छा गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सुबह से ही घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के चलते क्षेत्र में लगातार ठंड बनी हुई है। शहर इन दिनों घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि दिन में भी धूप न निकलने से ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। हालांकि, जिला कलेक्टर द्वारा मकर संक्रांति की छुट्टी घोषित करने से विद्यार्थियों को कुछ राहत मिली है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धीमी गति से चलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, ये कोहरा फसलों के लिए लाभदायक साबित होगा, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *