मंत्री दिलावर बोले, रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति:डोटासरा मेरे अच्छे, लेकिन बेशर्म व महा बेईमान, RPSC में मेंबर कैसे बनाए ?

शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार किया है। दिलावर ने वीडियो बयान जारी कर डोटासरा को सबसे भ्रष्ट और निकृष्ट बताया है। दिलावर ने कहा कि डोटासरा उनके अच्छे मित्र है लेकिन बेशर्म व महा बेईमान है। दिलावर ने कहा कि मैने डोटासरा का ट्विट पढ़ा व वीडियो भी देखा। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि मदन दिलावर पैसा लेता है, और पूर्व जिला अध्यक्ष यह कह रहे थे बिना पैसा कम नहीं होता। डोटासरा कितनी बेशर्मी से अपनी बात कह रहे हैं। उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टीचरों से पूछा था हमारे शिक्षा मंत्री ट्रांसफर में पैसा तो नहीं लेते तब सब ने कहा था देना पड़ता है। डोटासरा जब शिक्षा मंत्री थे, तो ये वीडियो सामने आया था। रिश्वतखोरी व भ्रष्टाचार ये संस्कार कांग्रेस के हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नाते आपने आरपीएससी के मेंबर कैसे बनाएं? डेड डेढ़ करोड़ रुपए लेकर। तुम्हारे परिवार के लोगों को तुमने कैसे पास करवाया पेपर आउट करवा के। उनका पेपर घर भेज कर पहले दिखा कर। कांग्रेस के लोगों को ही पेपर की रखवाली करवा कर रात में ही पेपर निकलवाये। भ्रष्टाचार में डूबे रहने वाले लोग उनको सब में भ्रष्टाचार ही दिखाई देता है। यह भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति नहीं है। यह कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस में सबसे भ्रष्ट, बेशर्म नेता रहे उनका नाम गोविंद सिंह डोटासरा है। जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वह मेरे अच्छे मित्र हैं लेकिन बेशर्म, महा बेईमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *