राजसमंद में गायों पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में आमेट पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आमेट पुलिस थाना इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह शक्तावत के अनुसार गत 12 दिसम्बर को बुकरडा गांव निवासी मकन सिंह पुत्र सोहन सिंह रावणा न रिपोर्ट पेश की। इसमें बताया कि उनकी पांच गायों पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर जख़्मी कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस की विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रामपुरिया गांव से देवीलाल भील पुत्र डालु भील निवासी भील बस्ती पनोतिया थाना कुंवारिया को डिटेन किया और पूछताछ शुरू की। जिस पर देवीलाल भील ने गायों पर हमले की वारदात कबूल की। देवीलाल ने बताया कि गायों द्वारा खेत को नुकसान पहुंचाया जा रहा था जिसके बाद उन्होंने गायों पर हमला किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया गया।


