पेंड्रा में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड जारी:न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, जनजीवन प्रभावित; अभी और बढ़ेगी ठंड

पेंड्रा और अमरकंटक क्षेत्र में मकर संक्रांति के अवसर पर भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। दिनभर ठंडी हवाएं चलने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पेंड्रा और अमरकंटक दोनों ही स्थानों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान औसत से 8 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 15 डिग्री सेल्सियस था, यानी इस बार 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 15 जनवरी को ठंड और बढ़ने का अनुमान शीतलहर के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकिचा रहे हैं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ऐसा ही ठंडा मौसम बने रहने की संभावना है। 15 जनवरी को ठंड और बढ़ने का अनुमान है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने, अलाव जलाने और गर्म भोजन करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने भी ठंड से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *