केंद्र और राज्य सरकार पर बरसे सांसद और विधायक:बोले- राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल, सीमा पार से तस्करी पर जताई चिंता

राज्य सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर सांसद कुलदीप इंदौरा और श्रीकरणपुर से कांग्रेस विधायक रुपिंद्र सिंह कुन्नर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर बरसे। दोनों ने श्रीकरणपुर के खुशी एनक्लेव में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राज्य में अच्छे हालात थे। अब समाज का हर वर्ग त्रस्त है। सांसद इंदौरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में कोई कमी नहीं थी। सरकारी योजना में इलाज के लिए 25 लाख रुपए तक का प्रावधान था। पेंशन, राशन और सुविधाएं दी जा रही थीं। कांग्रेस सरकार ने फिरोजपुर फीडर के लिए 200 करोड़ रुपए दिए। गंगनहर के जीर्णोद्धार के लिए 450 करोड़ रुपए दिए गए। आईजीएनपी के लिए भी बजट दिया गया था। कांग्रेस किसान और गरीब का ध्यान रखती थी। वर्तमान भाजपा सरकार पूंजीपतियों का ध्यान रख रही है। गरीब और किसान सड़कों पर परेशान हो रहा है। किसानों को कम पानी मिल रहा है। जब भी भाजपा सरकार रहती है, किसानों काे आंदोलन करने पड़ते हैं। विधायक रुपिंद्रसिंह कुन्नर ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने योजनाओं में बजट नहीं दिया है। उन्होंने सरकार को हर क्षेत्र में विफल बताया। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर जिला किसानों पर निर्भर है और किसान पानी पर निर्भर हैं। पिछले एक साल से किसान किसान आंदोलन कर रहा है। नहर की टेलों पर पानी नहीं पहुंच रहा। किसानों को यूरिया और डीएपी नहीं मिल रहा। फसलों की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा इलाका बॉर्डर से सटा है। बॉर्डर एरिया में ड्रोन के जरिए नशा आ रहा है। इसके साथ अब हथियार भी आ रहे हैं। इस तरह के माहौल में आने वाली पीढ़ी असुरक्षित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *