पाली में 50 साल का फैक्ट्री मजदूर मंगलवार शाम को फैक्ट्री से घर जाते समय हाईवे पर ट्रेक्टर से टकरा गया। हाईवे में उसके सिर में चोट आई और एक पैर फेक्चर हो गया। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। जानकारी के अनुसार पाली शहर के हाउसिंग बोर्ड निवासी 50 साल के उमाकांत पुत्र चिंतामणि हमेशा की तरह मंगलवार शाम को पूनायता औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री से छुट्टी होने पर हाईवे से होते हुए हाउसिंग बोर्ड स्थित अपने घर के लिए बाइक लेकर निकले। इस दौरान हाईवे पर पूनायता बाइपास पर वे ट्रेक्टर से टकरा कर नीचे गिर गए। हादसे में उनका एक पैर फेक्चर हो गया और सिर-हाथ में भी चोटें आई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाने से एएसआई राजेन्द्र चौधरी मौके पहुंचे और घायल को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन भी बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घायल को संभाला।


