बाघिन रिद्धि का शावक पेड़ पर चढ़ा:शावक को पेड़ पर चढ़ते देखकर रोमांचित हुए पर्यटक, वीडियो भी बनाए

रणथंभौर में इन दिनों बाघिन रिद्धि अपने शावकों को वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग दे रही है। बाघिन अपने बच्चों को शिकार करना और जंगल में जीवन जीने के तौर तरीके सीख रही है। इसी दौरान यहां कई रोमांचक नजरे भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा मंगलवार शाम को देखने को मिला। जब बाघिन का एक शावक पेड़ पर चढ़ता हुआ नजर आया। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। शावकों को वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग दे रही है बाघिन दरअसल, रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जोन नंबर चार में पर्यटक मंगलवार शाम की पारी में सफारी पर गए थे। यहां पर्यटकों को मलिक तालाब के पास बाघिन रिद्धि व उसके शावकों के दीदार हुए थे। तभी बाघिन का एक शावक मलिक तालाब के किनारे पर पेड़ चढ़ता हुआ दिखाई दिया। शावक पेड़ पर करीब दस मिनट तक चढ़ा रहा। जिसके बाद शावक ने पेड़ से जमीन पर छलांग लगा दी। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। इस पूरे वाकया को यहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे कैद कर लिया। आपको बता दें बाघ बाघिन जब छोटे होते हैं तो पेड़ पर चढ़ जाते हैं, लेकिन जैसे जैसे उनका वजन बढ़ने लगता है, वह पेड़ पर चढ़ना बंद कर देते हैं। शावक के पेड़ पर चढ़ने के PHOTOS… 7 साल है बाघिन रिद्धि की उम्र बाघिन रिद्धि रणथंभौर नेशनल पार्क की सुप्रसिद्ध बाघिन है। जिसे वन विभाग की ओर से T-124 नंबर दिया गया है। बाघिन की उम्र लगभग 7 साल है। बाघिन रिद्धि का जन्म अक्टूबर/नवंबर 2018 में हुआ था। यह बाघिन ऐरोहेड (T-84) की बेटी है। बाघिन रिद्धि रणथंभौर के ज़ोन 3 और 4 में रहती है। बाघिन रिद्धि अब तक दो बार मां बन चुकी है। बाघिन अपने दूसरे लीटर (ब्यात) की दोनों संतानों को वाइल्ड लाइफ ट्रेनिंग दे रही है। बाघिन रिद्धि के दोनों शावकों की उम्र करीब ढाई साल है। जिन्हें देखकर यहां पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *