मकर संक्रांति पर कोतवाली पुलिस ने की सख्त पेट्रोलिंग:पर्व को लेकर शहर में बढ़ाई निगरानी; शांति-यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास

मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त की। पुलिस ने प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और नदी तटों पर निगरानी रखी, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के प्रयास किए। पुलिस के अनुसार, त्योहारों के दौरान कुछ असामाजिक तत्व शांति भंग करने का प्रयास करते हैं। मकर संक्रांति पर बैनगंगा नदी और अन्य सरोवरों के तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। बाजारों में भी खरीदारी के कारण लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, जिससे यातायात बाधित होने की आशंका रहती है। संक्रांति पर्व पर कोतवाली पुलिस ने रात्रि पेट्रोलिंग की कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि संक्रांति पर्व के मद्देनजर थाना स्टाफ ने रात्रिकालीन रोड पेट्रोलिंग की। इस दौरान शहर के महत्वपूर्ण चौराहों, बाजार क्षेत्रों और नदी तटों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। पुलिस ने सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाया और दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने वाहन खड़े न करने की समझाइश दी, ताकि यातायात सुचारु रहे। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़ा करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील विशेष रूप से बैनगंगा नदी के तटों पर आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि या असामाजिक तत्व के हंगामा की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस की इस पहल का शहरवासियों ने स्वागत किया है, जिससे पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की उम्मीद बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *