जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटकी मिली, 10 महीने पहले हुई थी शादी

जयपुर में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। वह कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। 10 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। दौलतपुरा थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। SHO (दौलतपुरा) सुनील गोदारा ने बताया- आंधी की रहने वाली मोनिका शर्मा (23) पुत्री गोपाल शर्मा ने सुसाइड किया है। अप्रैल-2025 में उसकी शादी फाइनेंस कंपनी में जॉब करने वाले विष्णु शर्मा निवासी ब्राह्मणों की ढाणी चौप दौलतपुरा से हुई थी। मंगलवार दोपहर को परिवार के सदस्य खेत पर गए हुए थे। पीछे से उसने अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शाम करीब 6 बजे घर लौटने पर गेट अंदर बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खोला। गेट तोड़कर अंदर जाने पर कमरे में मोनिका साड़ी के फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर दौलतपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने मौका-मुआवना कर शव फंदे से नीचे उतारा। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *