भास्कर न्यूज | जशपुरनगर भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर के युवा नेता शिव प्रकाश तिवारी को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। इससे पूर्व वे भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं। शिव प्रकाश तिवारी का परिवार जनसंघ काल से भाजपा से जुड़ा रहा है और उन्हें स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव व वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने का मार्गदर्शन मिला है। नियुक्ति पर उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए किसानों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।


