धौलपुर में 1.10 करोड़ बकाया पर 17 ट्रांसफॉर्मर उतारे:डिस्कॉम और पुलिस ने मिलकर कार्रवाई कर बिजली काटी

धौलपुर जिले में जयपुर डिस्कॉम ने बड़े बिजली बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार देर शाम तक सख्त कार्रवाई की। डिस्कॉम टीम और धौलपुर जिला पुलिस ने राजाखेड़ा उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाकर उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की, जिन्होंने वर्षों से बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया था। यह कार्रवाई डिस्कॉम अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशन में और सहायक अभियंता (राजाखेड़ा) आनंद तिवारी व पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में की गई। डिस्कॉम ने उन बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की थी, जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किए थे। बार-बार नोटिस और भुगतान के लिए कहने के बावजूद बिल जमा न होने पर यह कदम उठाया गया। धारापुरा गांव में हटा 17 ट्रांसफॉर्मर
डिस्कॉम ने जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से पुलिस सहयोग का अनुरोध किया था, जिसके बाद पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया। संयुक्त टीम ने राजाखेड़ा उपखंड के धारापुरा गांव में कार्रवाई करते हुए 17 ट्रांसफॉर्मर हटा दिए। इन ट्रांसफॉर्मरों पर कुल 1.10 करोड़ रुपए की बकाया राशि थी। कार्रवाई से मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के दौरान डिस्कॉम और पुलिस की उपस्थिति से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर लोग जल्दबाजी में अवैध जम्पर और ट्रांसफॉर्मर हटाते दिखे। इसी बीच, ट्रांसफॉर्मर लेकर भागने का प्रयास कर रहे कुछ ग्रामीणों को टीम ने पकड़ा और ट्रांसफॉर्मर जब्त कर लिए गए।
इस अभियान में सहायक अभियंता आनंद तिवारी, कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता विशाल जयसवाल, कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह सहित लगभग 40 बिजलीकर्मी और पुलिसकर्मी शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *