राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में टोंक से भी हजारों बीजेपी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि समेत अन्य लोग शामिल होंगे। करीब दस हजार कार्यकर्ता इस समारोह में शामिल होंगे। इनके अलावा इस समारोह में विभिन्न योजनाओं के टोंक समेत बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, गंगापुर सिटी के लाभार्थी भी जाएंगे। ये लाभार्थी बसों से जाएंगे। इनके लिए वाहनों आदि व्यवस्था को लेकर रविवार को कलेक्टर डॉक्टर सौम्या झा, SP विकास सांगवान ने जायजा लिया। ज्ञात रहे कि सरकार का एक वर्ष होने पर 17 दिसंबर को जयपुर के दादिया ग्राम में राज्य स्तरीय समारोह मनाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। इसमें प्रदेश भर के सरकार की विभिन्न योजनाओं के हजारों लाभार्थी भी जाएंगे। इनमें से बूंदी, कोटा, बारां, चित्तौड़गढ़, गंगापुर सिटी जिले के लाभार्थी बसों द्वारा यात्रा कर समारोह में टोंक से होकर गुजरेंगे। जिले में इन जिलों के लिए लाभार्थियों की बसों के ठहराव के चिन्हित स्थलों का रविवार को कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने निरीक्षण किया। उन्होंने पेयजल, चाय, नाश्ता, गरम पानी, अलाव, बिजली व्यवस्था, पब्लिक अनाउंस सिस्टम, बसों की पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों को लाभार्थियों के सुगम ठहराव एवं सुरक्षित रवानगी व वापसी के दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए।


