उत्तरी शीतलहरों के कारण सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा के पाट इलाकों में बुधवार सुबह पाले पड़े दिखे और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे रहा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान भी 4.5 डिग्री रहा। अगले एक सप्ताह तक सरगुजा में शीतलहरों के असर रहने का पूर्वानुमान है, हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सरगुजा संभाग में शीतलहरों के कारण जनवरी के दूसरे सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पाट इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे रहा। बलरामपुर जिले के मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था। पाट इलाकों में पाला, दिन का तापमान बढ़ा
मंगलवार को सरगुजा संभाग के सामरीपाट, सोनहत इलाकों में जमकर पाला पड़ा। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से भी नीचे रहा। बलरामपुर जिले के मैदानी इलाकों में भी पाले पड़े। सरगुजा के मैनपाट में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया है। शीतलहरों से राहत नहीं, दिन का तापमान बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति के बाद सूर्य के उत्तरायण होने से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि अभी शीतलहरों से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि न्यूनतम तापमान आगामी दिनों में 5 डिग्री या इससे कुछ अधिक हो सकता है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि शीतलहरों के कारण सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है। शीतलहरों का असर आगामी दिनों में कुछ कम होता हुआ दिख सकता है। दिन का तापमान बढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।


