धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बसई नीम गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के बाद मारपीट और फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से अस्पताल भेजा गया। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को अस्पताल में भर्ती करने के बाद दोनों ही पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दो पक्षों के बीच कई साल से रंजिश चली आ रही है। जिस रंजिश के बाद एक पक्ष कई दिनों से गांव से बाहर रह रहा था। रविवार को गांव के बाहर रहने वाला पक्ष गांव में पहुंचा। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से मारपीट और फायरिंग हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से एक युवक के हाथ में गोली लगी है। मारपीट की सूचना मिलने के बाद कोतवाली के साथ ही अलग-अलग थानों की पुलिस गांव में पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।


