उदयपुर में आज सुबह सर्दी का असर रहा कम:धूप खिलने से ठंड से मिली राहत, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

उदयपुर में आज सुबह सर्दी का असर रहा लेकिन धूप निकलने के साथ ही सर्दी से राहत मिली। तड़के हल्के कोहरे का असर रहा। उत्तरी हवा कमजोर होने और दिन में तेज धूप रहने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन में कोल्ड-डे जैसी स्थिति खत्म हाे गई। उदयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री से. था जो अगले दिन मंगलवार को बढ़कर 8.9 डिग्री हो गया है। शहर में वैसे कोहरे का असर नहीं है लेकिन कुछ इलाकों में तड़के के समय हल्का कोहरा था। आज उदयपुर में पिछले दिनों के मुकाबले ठंडी हवाओं से भी राहत मिली क्योंकि ठंडी हवाओं का इतना असर नहीं था। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार 18 जनवरी तक मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। उदयपुर संभाग के जिले को तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *