फसल बीमा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर:पंजीयन के लिए भू-अधिकार पुस्तिका की फोटोकॉपी, आधार कार्ड जरूरी

उमरिया जिले में फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर घोषित की गई है। उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रबी फसलों के लिए बीमा पंजीकरण की शुरुआत हो गई है। रबी की फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है। कृषक निर्धारित तिथि के पूर्व अपने पटवारी हल्का की अधिसूचित फसलों का बीमा करवा सकते है। रबी सीजन में सभी अनाज, दलहन, तिलहन फसलों की बीमित राशि का मात्रा अधिकतम 1.5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक भाइयों की ओर से देना है। शेष प्रीमियम राज्य और केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगाने वाले बटाईदारों और किश्तदारों सहित सभी किसान अपनी फसलों का बीमा कवरेज के लिए पात्र हैं। उप संचालक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिले की सभी सहकारी समितियों, प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर, जिले के सभी बैंक, बीमा एजेंट और उर्वरक नगद विक्रय केंद्र के माध्यम से और स्वयं कृषक फसल बीमा पोर्टल पर जाकर 31 दिसंबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। बीमा के लिए यह दस्तावेज जरूरी कृषकों के पंजीयन करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों में भू-अधिकार पुस्तिका की छायाप्रति, पहचान पत्र आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, बुआई प्रमाण पत्र की प्रति (कृषि विस्तार अधिकारी, सरपंच/सचिव से सत्यापित), मोबाइल नंबर शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *