सैलाना ​​​​​​विधायक कमलेश डोडियार की जमानत के बाद भूखहड़ताल खत्म:बोले- स्थानीय विधायक ने बात की, फिर आंदोलन खत्म किया

रतलाम के सैलाना विधायक कमलेश डोडियार को जमानत मिल गई है। इसके बाद खरगोन के क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील के वंशज ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। क्रांतिसूर्य टंट्या मामा भील के वंशज खरगोन की झिरन्या तहसील के अपने पैतृक गांव कोटरा में भूख हड़ताल पर थे। टंट्या मामा की छठी पीढ़ी के वंशजों के छह सदस्य हड़ताल पर चले गए थे। वे डॉक्टर को बर्खास्त करने और विधायक को रिहा करने की मांग कर रहे थे। 12 घंटे चला टंट्या मामा मंदिर में आंदोलन टंट्या मामा भील के मंदिर परिसर में लगभग 12 घंटे धरना चला। वह विधायक की रिहाई और डॉक्टर की बरखास्तगी की मांग कर रहे थे। जय टंट्या भील आदिवासी समाज युवा संगठन (जयस) के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिरसाठे ने बताया स्थानीय विधायक ने चर्चा की थी। उसके बाद आंदोलन खत्म कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *