मोहाली में कबड्‌डी खिलाड़ी मर्डर केस में बड़ा खुलासा:हत्या के बाद टैक्सी से दिल्ली गए, खरड़ में किराए पर रहे, दो महीने से तैयारी

मोहाली के कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया मर्डर केस में मोहाली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि डेढ़ से दो महीने से आरोपी इसी ताक में थे, कि कब हत्या की जाए। दो कबड्डी मैचों में उन्होंने हत्या करने की कोशिश भी की थी, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। वहीं, आरोपी खरड़ में रह रहे थे, जहां उन्होंने किराए पर कमरा लिया हुआ था। वहीं से रेकी की गई थी। सारी वारदात गैंगस्टर डोनी बल और लोकल में एशदीप सिंह संभाल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को समय पर पेमेंट भी होती रही है। अब तक कितने पैसे आए हैं, इसकी सारी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, कबड्डी के खेल पर कब्जे के लिए यह सारी कोशिश की गई थी। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *