पुलिस ने 126 लीटर अवैध शराब जब्त की:2 नाबालिग समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल, एक की तलाश जारी

छतरपुर की बक्सवाहा थाना पुलिस ने रविवार को दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि दो अलग-अलग मामलों में 126 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। 72 हजार रुपए की अवैध शराब के साथ दो नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कार्रवाई के दौरान घटना में उपयोग किया गया ऑटो भी जब्त किया है। 6 पेटी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार बक्सवाहा थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने बताया कि थाना क्षेत्र के जुझारपुर में एक घर में शराब बिक्री की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 6 पेटी 54 लीटर शराब जब्त की। जिसकी कीमत 30 हजार रुपए बताई गई है। वहीं, आरोपी हाकम सिंह पिता भजन सिंह लोधी को गिरफ्तार कर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 42 हजार की शराब के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार दूसरे मामले में शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के जरा तिराहा के पास एक ऑटो टैक्सी से 42 हजार रुपए कीमत की 8 पेटी शराब 400 क्वार्टर (72 लीटर) बरामद की गई। वहीं, दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इस मामले में फरार आरोपी राजा साहब पिता रामराज परमार सहित 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, हाकम सिंह को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *