दो ट्रालों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों के केबिन पिचके:एक ड्राइवर मामूली घायल, सड़क पर लगा लंबा जाम; पन्ना-अमानगंज मार्ग पर हादसा

पन्ना-अमानगंज मार्ग पर दो ट्रालों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिसमें वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। घटना बुधवार दोपहर की है। हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया। दोनों ट्रालों के केबिन पूरी तरह पिचके प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्राले काफी तेज गति में थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग सहम गए। भिड़ंत के बाद दोनों ट्रालों के केबिन पूरी तरह पिचक गए। इस भीषण टक्कर में एक ट्राला चालक को मामूली चोटें आई हैं। इतनी बड़ी दुर्घटना के बावजूद चालक का सुरक्षित बचना राहत की बात है। लोगों ने क्षतिग्रस्त ट्रालों को सड़क से हटाया हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर खड़े होने के कारण लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर फंसे लोगों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत से क्षतिग्रस्त ट्रालों को सड़क के किनारे हटाया गया, जिसके बाद घंटों से रुका यातायात दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *