जमशेदपुर में युवक का शव बरामद:इंदर सिंह एरिया में गला रेतकर हत्या की आशंका, कचरा फेंकने आए लोगों ने देखी लाश

जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत इंदर सिंह एरिया में एक युवक का शव बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगों ने सुबह कचरा फेंकने के दौरान शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर खून के काफी धब्बे मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या उसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक के निवास स्थान का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके। टेल्को थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *