फरीदकोट में मिनिस्ट्रियल कर्मियों काप्रदर्शन:विरोध में तिनके तोड़कर लोहड़ी में जलाए, लंबित मांगों को लेकर जताया रोष

पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन के आह्वान पर फरीदकोट के मिनी सचिवालय में लोहड़ी के अवसर पर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने तिनके तोड़कर लोहड़ी जलाई और अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क ने किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी अब तक कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। ऐसे में कर्मचारियों ने लोहड़ी जलाकर प्रतीकात्मक रूप से तिनके तोड़े है और यह संदेश दिया कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों के हित में एक भी ठोस कदम नहीं उठाया। तिनके तोड़कर यूनियन ने सरकार से संबंध तोड़ने का भी ऐलान किया है। सभी विधायकों को सौंपे जाएंगे चेतावनी पत्र-प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क ने बताया कि आने वाले दिनों में उनकी यूनियन द्वारा पंजाब भर के सभी 117 विधायकों को चेतावनी पत्र सौंपे जाएंगे। विपक्षी विधायकों से कर्मचारियों की मांगों को उठाने की अपील की जाएगी, जबकि सत्ताधारी दल के विधायकों को चेताया जाएगा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो चुनावों के दौरान उन्हें कर्मचारियों के रोष का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा यूनियन नेताओं ने यह भी ऐलान किया कि 9 मार्च 2026 को एक राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित कर सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *