श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ कस्बे के बाजार क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के पीछे की दीवार में तोड़कर अंदर घुसे और कैश व सामान चोरी कर भाग गए। चोरी की यह घटना बतरा प्रोविजन स्टोर में हुई। चोर दुकान से 4 डिब्बे सिगरेट, 15 बीड़ी पैकेट, 30 जर्दा पैकेट, 30 खजूर पैकेट व 2 हजार से ज्यादा कैश चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिस दुकान में चोरी हुई, वह चूनावढ़ पुलिस थाना से महज 250 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही चूनावढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इनपुट: अरुण चावला, चूनावढ़


