‘प्रिंसिपल का ट्रांसफर नहीं तो स्कूल में ताला लगाएंगे’:भोपाल के खितवास में ग्रामीणों की चेतावनी; कलेक्टर-जिपं सीईओ को पत्र लिखा

भोपाल के खितवास स्थित हाईस्कूल में प्रिंसिपल के ट्रांसफर को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इसे लेकर उन्होंने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और जिपं सीईओ इला तिवारी को पत्र भी लिखा है। कहा कि 7 दिन के अंदर प्रिंसिपल का ट्रांसफर नहीं हुआ तो स्कूल में ताला लगा देंगे। दरअसल, दो दिन पहले सोमवार को शाला प्रबंध समिति और ग्रामीणों ने स्कूल का दौरा किया था। इस दौरान स्कूल की प्राचार्य संगीता देशपांडे अनुपस्थित मिली थीं। इस पर समिति और ग्रामीणों ने उपस्थिति रजिस्टर भी देखा, जिसमें प्राचार्य की लगातार अनुपस्थित पाई गईं। इस पर समिति ने पंचनामा भी बनाया। पंचनामे में लिखा- सरपंच से भी अच्छे से बात नहीं की
पंचनामे की कॉपी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को भी दी गई है। इसमें लिखा कि अनुपस्थिति पर सरपंच ने प्राचार्य से मोबाइल पर बात की, लेकिन उनका रवैया संतोषजनक नहीं था। पंचनामे में बताया कि स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जाती है। वे तीन साल से स्कूल में पदस्थ हैं। सात दिन में ट्रांसफर करने को कहा
पंचनामे की कॉपी कलेक्टर और सीईओ को भेजी गई। इसमें कहा कि प्राचार्य का तबादला 7 दिन के अंदर कर दिया जाए। ऐसा नहीं होता है तो सभी ग्रामीण और समिति सदस्य स्कूल में ताला लगा देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *