सीहोर में भोपाल इंदौर मार्ग पर कुबेरेश्वर धाम के पास बुधवार सुबह पिकअप की टक्कर से ऑटो में सवार 7 सवारियां घायल हो गई है। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। बताया गया है कि इस सड़क हादसे में ऑटो काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। ऑटो की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है की टक्कर काफी भीषण थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सड़क हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनमें नरोत्तम सिंह उम्र 35 साल निवासी अलीगढ़, अनीता देवी उम्र 35 साल, रुक्मणि देवी उम्र 35 साल डोरीनगर, प्रिया सिंह उम्र 35 साल निवासी दिल्ली, रूपा मुन्ना लाल उम्र 60 साल निवासी मोहन पूरा, कृष्णा जगपाल उम्र 30 साल निवासी अलीगढ़, शशि राधेश्याम उम्र 33 साल अलीगढ़ है। सीहोर जिले में सड़क हादसे एक नजर में


