उमरिया में मकर संक्रांति पर मेले में पहुंचे हजारों लोग:सागेश्वर महादेव के किए दर्शन, मेला देखने परिवार सहित पहुंचे लोग

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित सागेश्वर महादेव मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है, जिसमें जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। यह मेला 100 वर्षों से अधिक समय से लग रहा है। सागेश्वर महादेव मंदिर में मकर संक्रांति के साथ-साथ सोमवार को भी विशेष भीड़ देखी जाती है। मकर संक्रांति पर सुबह से ही श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मेले को लेकर बड़ी संख्या में दुकानदार भी पहुंचे हैं। यहां मिट्टी के बर्तन, खेल-खिलौने, देसी मिठाइयां, गुड़ की जलेबी और अन्य मिठाईयां उपलब्ध हैं। गन्ने की विशेष मांग के कारण गन्ना व्यापारी भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त, सिंदूर, श्रृंगार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मेले में मिल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर पहुंचे भक्त पप्पू गुप्ता ने बताया कि वे हमेशा दर्शन के लिए आते हैं और भगवान भोलेनाथ के दर्शन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने अपनी बेटी के पीएससी में चयनित होकर प्रोफेसर बनने का उदाहरण दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह मेला 100 साल से अधिक समय से लग रहा है और दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *