सिवनी के जंगल में चल रहा था जुआ:पुलिस ने दबिश देकर 2 जुआरी पकड़े, 7 फरार

सिवनी जिले की बंडोल पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 2 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 42 हजार 600 रुपए सहित अन्य सामग्री जब्त की है। मौके से फरार 7 अन्य जुआरियों की तलाश की जा रही है। बंडोल थाना प्रभारी श्रीचंद मरावी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के जंगल मे कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं, जिसके बाद थाना स्तर पर टीम का गठन कर कुदवारी के जंगल मे दबिश दी गई। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, जिनमें से 2 जुआरी विक्की उर्फ विजय सोनी (41) और शुभम दुलानी (24) को गिरफ्तार कर लिया। अन्य जुआरी जंगल जंगल में भाग गए। पकड़े गए आरोपी विजय सोनी ने बताया कि जुआ में 7 लोग और थे, जिनमें जोंटी छबलानी, संदीप बघेल, बादशाह बघेल, मनीष सोनी, अमित यादव, राजा निरवारे, विक्की के नाम शामिल हैं। मौके से मोटर साइकिल और 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *