नशीली दवाओं की बिक्री करने वाला पकड़ा गया

मनेंद्रगढ़ | साइबर सेल और सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 60,000 मूल्य के अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। 12 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि खोंगापानी की ओर से एक व्यक्ति नशीले इंजेक्शन लेकर शहर की ओर आ रहा है। मौहारपारा रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने विधि से संघर्षरत एक नाबालिग को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 19 नग एविल (10एमएल) और 46 नग बूप्रेनोरफीन इंजेक्शन बरामद हुए। मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर आलोक मिंज ने इसे एनडीपीएस एक्ट का उल्लंघन बताया, जिसके बाद पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय बोर्ड, बैकुंठपुर भेज दिया। साथ ही 8 जनवरी को नशीले इंजेक्शन खपाने वाले मुख्य सप्लायर शुभम यादव को भी हैदराबाद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *