बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर चर्चा

नर्मदा| मां नर्मदा मंदिर प्रांगण में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा चौबे ने संगठन के संबंध में बैठक ली। इसमें महिला मोर्चा के संगठन को सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर मंडल स्तर पर चर्चा की गई। महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता, संगठनात्मक मजबूती और संगठन विस्तार पर विचार-विमर्श हुआ। सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मां नर्मदा मंडल ने सामूहिक शिव मंत्र जाप, शिवलिंग पर जल अर्पण किया। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार सामूहिक जाप किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *