ससुराल पहुंचकर युवक ने खुद को आग लगा ली VIDEO:पत्नी डेढ़ महीने से घर से गायब थी, पहले भी आग लगाने की धमकी दे चुका था

अलवर शहर के अखैपुरा थाना के दिल्ली दरवाजा स्थित गंगा मंदिर के पास युवक ने ससुराल पहुंचकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रवि जाटव की पत्नी ज्योति करीब डेढ़ महीने पहले घर से चली गई थी। परिजनों ने उद्योग नगर थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट भी दी थी। युवक करीब डेढ़ महीने से पत्नी की तलाश में लगा था। अब मकर संक्रांति के दिन अचानक ससुराल पहुंचा और खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। युवक के साले ने अपने जीजा पर बहन से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वहीं महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि रवि जाटव उसकी बहन ज्योति के साथ आए दिन मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर ही वह ससुराल छोड़कर चली गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल युवक के बयान दर्ज किए हैं। रवि जाटव की साली ममता ने बताया कि उसकी बहन करीब डेढ़ महीने पहले से गायब है। रवि उसे तलाश रहा था। कुछ दिन पहले रवि घर भी गया था। अब अचानक ननद का फोन आया कि रवि ने आग लगा ली। रवि का छोटा बेटा चार साल का है। रवि के साले बताया कि डेढ़ महीने पहले बहन अचानक गायब हुई है। एक बार पहले भी घर से आ गई थी। रवि उसके साथ मारपीट करता था। अब हमें बताया कि बहन वापस घर से निकल गई। कहां गई यह किसी को पता नहीं है।बहन के घर से निकल जाने के बाद रवि के परिवार वालों का फोन आया कि ज्योति पिहर आई है क्या? लेकिन हमने मना कर दिया। उसके बाद ज्योति का पता नहीं चला है। हमनें पुलिस को भी शिकायत दी है। अब तक पता नहीं चला है। बाद में रवि धमकी देने लग गया कि ज्योति के बारे में बताओ वरना व ससुराल में आकर आग लगा लेगा। अब अचानक इसने आकर खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *