सीहोर जिले में मकर संक्रांति के मौके पर नर्मदा और पार्वती नदियों में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त घाटों पर पहुंचने लगे। कई श्रद्धालु एकादशी के कारण मकर संक्रांति का पर्व बुधवार और गुरुवार दोनों दिन मना रहे हैं। घाटों पर सुबह से रही भीड़ नर्मदा नदी के बुधनी, आवली घाट, नीलकंठ सहित कई घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग वाहनों और पैदल यात्रा कर घाटों तक पहुंचे। स्नान का सिलसिला सुबह से शुरू होकर शाम तक चलता रहेगा। गुड़-तिल का विशेष महत्व मकर संक्रांति पर गुड़ और तिल का खास महत्व होता है। स्नान के बाद श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं और एक-दूसरे को तिल-गुड़ के लड्डू बांट रहे हैं। कई भक्तों ने पवित्र स्नान के बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ भी किया। सूर्य उपासना का पर्व है मकर संक्रांति अंक ज्योतिष पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पर्व है। उन्होंने कहा कि संक्रांति आज दोपहर 3 बजे शुरू हुई है, जो गुरुवार दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इसी कारण सूर्योदय काल के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी।


