नर्मदापुरम में दूसरे दिन भी चला हेलमेट चैकिंग अभियान:यातायात थाने के सामने बिना हेलमेट बाइक चालकों को पकड़ा, 2 दिन में 91 हजार जुर्माना किया

नर्मदापुरम शहर में बिना हेलमेट बाइक चैकिंग अभियान रविवार को भी चला। सुबह 10 से 12बजे तक तक चैकिंग की गई। इस बीच बिना हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने वालों को रोककर जुर्माना वसूला गया। डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया यातायात थाने के उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 70 बाइक को पकड़ा गया। जिनसे 22,400 रुपए जुर्माना वसूला गया। इससे पहले शनिवार को भी देहात थाने और यातायात थाने के सामने चैकिंग अभियान चलाया था। कुल 217 वाहनों पर चालानी कर 69100 रुपए जुर्माना किया था। दो दिन में 287 वाहनों से कुल 91500 रुपए जुर्माना वसूला गया। उल्लेखनीय है कि ‘हेलमेट जान बचाने के लिए है न कि चालान बचाने के लिए’ इस के बाद भी पुलिस द्वारा अनेकों बार जागरूकता अभियान चलाई जाती है। बावजूद हेलमेट के प्रति चालक जागरूक नहीं हुए हैं। यातायात पुलिस ने बताया अभियान में हम लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करेंगे और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना भी करेंगे। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग से दुर्घटनाओं में मृत्यु संख्या को काफी कम किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *